संभल, जून 13 -- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शनिवार को संभल पुलिस द्वारा जनपदभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के तहत जनपद की मिशन शक्ति टीम में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों, चौपालों और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिला संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध कानूनी और पुलिस सहायता तंत्र के बारे में भी विस्तार से बताया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओ...