अंबेडकर नगर, जुलाई 30 -- टांडा, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान के तहत टांडा पुलिस क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार, अश्लील टिप्पणियां करने और आपत्तिजनक इशारे करने का आरोप है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि कोतवाली टांडा में तैनात महिला उपनिरीक्षक वंदना मौर्य अपनी टीम के साथ महादेवा मंदिर परिसर में एंटी रोमियो अभियान के तहत गश्त कर रही थीं। यह भी पढ़ें- Rampur News: आंबेडकर पार्क में महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणी, युवक गिरफ्तारगिरफ्तारी का विवरण इसी दौरान सूचना मिली कि झूले के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्...