मेरठ, अप्रैल 17 -- सरूरपुर थाना क्षेत्र में चल रहे एंटी-रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित चेकिंग के दौरान रासना गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में महिलाओं ने पुलिस को रोककर बताया कि एक युवक ई-रिक्शा व ऑटो के पास खड़ा होकर उन पर छींटाकशी और अश्लील टिप्पणियां कर रहा है, जिससे वह असहज महसूस कर रही हैं।शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हर्ष पुत्र जयपाल सिंह, निवासी ग्राम रासना बताया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ...