हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 3 -- यूपी के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पिनाहट क्षेत्र के गांव अतैयापुरा में कुत्ते के काटने से रैबीज फैलने से छह साल के मासूम की मौत हो गई। उसके परिवार ने एआरबी की तीन डोज भी लगवाई थीं लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिवार में कोहराम मचा है। पिनाहट क्षेत्र के गांव अतैयापुरा के कुंवर सिंह मजदूर हैं। उनका छोटा बेटा 6 साल का अनीस नर्सरी में पढ़ता था। 9 जनवरी घर के बाहर खेलते समय आवारा कुत्ते ने उसके सिर में काट लिया। कुंवर सिह ने बताया कि वह अनीस को उसी दिन सीएचसी पिनाहट ले गए लेकिन उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। निजी क्लीनिक पर उसे एआरवी लगवाई। उसके बाद दूसरी डोज 12 जनवरी और तीसरी डोज 16 जनवरी को सीएचसी पिनाहट पर लगवाई। यह भी पढ़ें- युवती ने प्यार में फंसाकर युवक का कराया जबरन खतना, बंधक करं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.