गोपालगंज, मई 13 -- थावे। थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्ता काटने पर दी जाने वाली एंटी रेबीज वैक्सीन पिछले तीन दिनों से खत्म है। वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। जानकारी के अनुसार रोजाना दर्जनों मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन वैक्सीन नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कुत्ता काटने के मामले लगातार बढ़ने के बीच समय पर एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं मिलने से मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। मरीज जंगली साह ने बताया कि वे पिछले चार दिनों से अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक वैक्सीन नहीं मिल सकी है। अस्पताल परिसर में प्रतिदिन कई मरीज वैक्सीन की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। कई लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है। चिकित्सा...