पीलीभीत, अप्रैल 6 -- मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत मनाए जा रहे साधना सप्ताह के तहत सोमवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एंटी माइक्रोबियल रेसिस्टेंस विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने भाग लेकर इस बढ़ती वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती पर गंभीर चिंता जताई। कार्यक्रम का संचालन एवं मॉडरेशन माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दीपिका वर्मा और फिजियोलॉजी विभाग के सह आचार्य डॉ. मुकेश पांडे ने किया। शुरुआत में डॉ. दीपिका वर्मा ने एंटीबायोटिक रेसिस्टेंस पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए इसके कारण, दुष्परिणाम और रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने एंटी माइक्रोबियल रेसिस्टेंस की वर्तमान स्थिति, इसके क्लीनिकल प्रभाव और नियंत्रण के लिए आवश्यक उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कार्य...