जौनपुर, जून 7 -- जौनपुर, संवाददाता। एंटी मलेरिया माह के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया। टीम ने शहर के नक्खास टोला, वाजिदपुर और मियांपुर क्षेत्रों में आशा, एएनएम और फील्ड वर्कर के सहयोग से प्रचार-प्रसार, पोस्टर चिपकाने, पैंफलेट वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन तथा एंटीलार्वा रसायन का छिड़काव किया। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने लोगों से अपील की कि घर और आसपास साफ-सफाई रखें, नालियों में कूड़ा न डालें, जलभराव न होने दें, रुके पानी में जला हुआ मोबिल या एंटी लार्वा रसायन का प्रयोग करें तथा मच्छरदानी का उपयोग करें। खुले में या बिना कपड़ों के सोने से बचें और घरों में मच्छर रोधी जाली लगवाएं। सलाह दी गई कि बुखार की स्थिति में स्वयं या झोलाछाप से ...