जौनपुर, जून 2 -- जौनपुर, संवाददाता। एंटी मलेरिया माह जून 2026 की शुरुआत सोमवार को जिले में जागरूकता अभियान के साथ हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को मलेरिया से बचाव के उपाय बताए। अभियान के दौरान मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने, एंटीलार्वल स्प्रे कराने तथा लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला मलेरिया एवं फाइलेरिया टीम के सदस्य इंद्रजीत सिंह, सुनील तिवारी और शिवशंकर वर्मा ने नखास मोहल्ला तथा जहांगीराबाद क्षेत्र में पोस्टर चस्पा किए और पंपलेट वितरित कर लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया। टीम ने जल जमाव वाले स्थानों का निरीक्षण कर ब्रीडिंग सोर्स रिडक्शन और एंटीलार्वल गतिविधियां भी कराईं। यह भी पढ़ें- मलेरिया से बचाव के लिए मच्छ रदानी लगाकर सोएं इसके अलावा अर्बन पीएचसी ...