फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- पलवल, अजित कुमार। एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गढ़ी मोड़, होडल के पास से एक युवक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान होडल के रहने वाले मनमोहन उर्फ मन्नू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम हसनपुर चौक पर गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि होडल के खटीक मोहल्ला का रहने वाला मनमोहन उर्फ मन्नू अपनी बाइक पर स्मैक बेचने के लिए गढ़ी मोड़ के पास खड़ा है।पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर बाइक पर बैठे युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से एक पालिथीन बरामद हुई, जिसमें 10.80 ग्राम स्मैक भरी हुई थी। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को सील कर कब्जे में ले लिया है और आर...