बरेली, मार्च 13 -- सिरौली/बरसेर, संवाददाता। एएनटीएफ बरेली और सहारनपुर ने सिरौली थानाक्षेत्र के गांव गुरवा में दो करोड़ की अफीम की अवैध फसल पकड़ी हैं। इस मामले में लंबरदार समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अफीम की खेती की लाइसेंस धारक महिला की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। नारकोटिक्स टीम को जानकारी मिली कि गुरवा की कृष्णा देवी अफीम की खेती की लाइसेंस धारक थीं, उनकी मृत्यु दो सितंबर 2025 को हो चुकी है। इसके बाबजूद लंबरदार छत्रपाल और राजेश्वर ने उनके नाम पर ही 20 एअर में अफीम की खेती की है। अफीम की फसल खेत में तैयार खड़ी है। शुक्रवार को एएनटीएफ सहारनपुर के उपनिरीक्षक रवि कुमार, नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार, शिवम चौधरी, कांस्टेबल विकास, बरेली के हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, सौरभ चौधरी और कांस्टेबल कुश कुमार ने खेत पर छापा मारा। वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.