एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शिवपुर में शनिवार को 325 ग्राम हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर नीरज सेठ को गिरफ्तार किया।
वाराणसी, मई 31 -- शिवपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शिवपुर में शनिवार को 325 ग्राम हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर नीरज सेठ को गिरफ्तार किया। वह बड़ागांव के रसूलपुर का रहने वाला है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये है। उसके पास से बाइक और 820 रुपये भी बरामद किए गए। शिवपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कराते हुए उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में नीरज सेठ ने बताया कि वह बिहार से सस्ते दामों पर हेरोइन खरीदकर लाता है। फिर वाराणसी और आसपास के जनपदों में पुड़िया बनाकर बेचता रहा है। यह भी पढ़ें- मैरिज हॉल में छापेमारी कर हेरोइन के साथ महिला सहित सात तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.