हजारीबाग, जनवरी 29 -- इचाक प्रतिनिधि एनएच 33 समेत क्षेत्र की अन्य सड़कों पर ट्रैफिक अव्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से पुलिस की ओर से बुधवार एवं गुरुवार को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत 10 पहिया वाहनों एवं दो पहिया वाहनों का चालान ऑनलाइन काटा गया। पुलिस का कहना है कि ऑटो , टोटो और दो पहिया वाहन के चालक टर्निंग पॉइंट इचाक मोड, इचाक बाजार पोस्ट ऑफिस रोड अग्रवाल मेडिकल और मजूमदार गली के पास बीच सड़क में सवारी उतरने और चढ़ने के दौरान सड़कों पर खड़ा कर देते हैं जिसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में स्कूली छात्र-छात्राओं, बीमार और बुजुर्ग लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। थाना प्रभारी गौतम कुमार का कहना है कि बिना लाइसेंस हेलमेट और कागजात के वाहन चलाते पकड़े जाने पर मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई ...