सिमडेगा, मई 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खेाटरे के निर्देश पर शुक्रवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने जलडेगा, मुफस्सिल, कुरडेग, कोलेबिरा, पाकरटांड़, केरसई थाना, बांसजोर, ओड़गा एवं गिरदा ओपी क्षेत्र में सघन वाहन जांच एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। साथ ही आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाते रहने एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का ...