पलामू, सितम्बर 28 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू के एसपी के निर्देश पर जिले में सोमवार की शाम में एंटी क्राइम अभियान चलाया गया। मेदिनीनगर क्षेत्र में एसडीपीओ राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में जबकि विश्रामपुर में एसडीपीओ चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में कधवन गांव के समीप फोरलेन पर एंटी क्राइम अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के साथ फोरलेन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने फोरलेन से गुजरने वाले वाहनों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आवश्यक जांच-पड़ताल भी की। एसडीपीओ चिरंजीव मंडल ने अभियान का नेतृत्व करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Motihari News: जिले भर में चला वाहन जां...