फिरोजाबाद, जनवरी 22 -- शिकोहाबाद के बूढ़ा भरथरा में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के जेई राजेश पाल, संविदाकर्मी जयप्रकाश को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन के अधिकारी ने थाना अरांव में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं जेई, संविदाकर्मी को आगरा ले जाने के बाद एंटी करप्शन ने दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया। बताते चलें कि बूढ़ा भरथरा गांव निवासी नीरज के खिलाफ जेई राजेश पाल ने बिजली चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। ऐसे में शासन से आई छूट का लाभ लेने के लिए पीड़ित ने मुकदमा खत्म कराने के लिए जेई से गुहार लगाई। जिस पर बिजली विभाग ने नीरज पर 20 हजार रुपए का सम्मन शुल्क लगाया। लेकिन नौशहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.