गोंडा, मई 1 -- गोंडा। शासन-प्रशासन की तमाम कोशिशों की बाद भी भ्रष्टाचार के मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर एंटी करप्शन थाने की स्थापना अक्टूबर 2022 में हुई थी। इस थाने पर विधिवत कामकाज वर्ष 2023 से शुरू हुआ है। करीब सवा साल में एंटी करप्शन टीम ने मंडल के चारों जिलों में 28 सफल ट्रैप किए है। इनमें सर्वाधिक 15 मामले गोंडा जिले के हैं। दूसरे स्थान पर बहराइच के नौ तथा बलरामपुर और श्रावस्ती में दो-दो प्रकरण सामने आए। मंडल के चारों जिलों इनमें 34 कर्मियों को आरोपी बनाया गया है। अधिकांश आरोपी कर्मचारी राजस्व, बिजली और पुलिस विभाग से संबंधित हैं। यह भी पढ़ें- ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विभागीय अफसरों ने भी लिया तगड़ा ऐक्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...