औरैया, अप्रैल 10 -- औरैया, संवाददाता। एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक अवर अभियंता और एक लाइनमैन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर फफूंद केशमपुर सब स्टेशन पर की गई, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए सदर कोतवाली ले गई। पुलिस के अनुसार इन पर एक उपभोक्ता से काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच जारी है। शिकायतकर्ता दीपक बाबू पुत्र वीरेंद्र कुमार सेहदपुर फफूंद गांव का निवासी है। और दिल्ली-एनसीआर में फूड विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उसने बताया कि उसके गांव में एक मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसके ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन...