एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी लेखपाल को पकड़ा, घंटो रहा अफरा तफरी का माहौल
संतकबीरनगर, जुलाई 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील स्थित चकबंदी कार्यालय में बुधवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एंटी करप्शन टीम ने एक चकबंदी लेखपाल को रंगे हाथ तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम उसे लेकर किसी महुली थाने पर चली गई, वहां मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।तहसील क्षेत्र के जिगना गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। चकबंदी लेखपाल ने एक किसान से तीस हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत किसान द्वारा एंटी करप्शन टीम से की गई। बुधवार को एंटी करप्शन टीम के सदस्यों द्वारा बिछाए गए जाल में लेखपाल फंस गया। टीम ने मौके से हिरासत में लेकर महुली थाने पहुंचाया।इस दौरान रिश्वतखोरी के आरोप में हुई इस कार्रवाई के बाद चकबंदी कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.