अम्बेडकरनगर, मार्च 19 -- Ambedkar Nagar News: यूपी में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी है। एंटी करप्शन की टीम आए दिन रिश्वतोरों पर शिकंजा कस रही है। ऐसा ही एक मामला अंबेडकरनगर जिले से सामने आया है। टीम ने यहां ताजलालपुर नगर पालिका परिषद में परिनियुक्ति पर कार्यरत जल निगम के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन टीम को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। इस पर टीम ने रिश्वतखोर को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। कर्मचारी टीम के जाल में फंस गया और रंगे हाथ पांच हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया। टीम कर्मचारी को कोतवाली अकबरपुर कोतवाली ले गयी जहां विधिक कार्रवाई की गई। नगर पालिका परिषद में जल निगम का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमाकांत चौबे इन दिनों जलालपुर नगर पालिका में...