उन्नाव, अगस्त 23 -- मोहान। एंटी करप्शन और विजिलेंस की कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ ने शनिवार को तहसील परिसर में धरना दिया। संघ अध्यक्ष नवीन तिवारी ने कहा कि जमीन की पैमाइश व विवादों में दूसरे पक्ष द्वारा द्वेषवश लेखपालों को फंसाने के लिए एंटी करप्शन का सहारा लिया जाता है। इससे लेखपालों में भय का माहौल है। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर अनावश्यक कार्रवाई से बचाने की मांग की गई। इस दौरान लेखपाल अजय, नरेंद्र, मनोज समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अयोध्या प्रकरण के खिलाफ लेखपालों ने दिया धरना यह भी पढ़ें- लेखपाल संघ ने दिया तहसील मुख्यालयों पर धरना यह भी पढ़ें- एंटी करप्शन व बिजिलेंस की कार्रवाई के खिलाफ लेखपालों ने दिया धरना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...