चंदौली, मई 2 -- चंदौली। मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के तहत एसपी आकाश पटेल के निर्देशन में सभी थानों की एंटीरोमियो टीम ने बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन एवं सखी निवास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...