एंजेल वुमेंस को हरा ग्लोरी क्लब ने जीता खिताब
कानपुर, जून 5 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें ग्लोरी क्लब ने एंजेल वुमेंस को 104 रन से हराकर खिताब जीता। वहीं, एक अन्य मुकाबले में सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी ने कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन को तीन विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए मैच में ग्लोरी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सात विकेट पर 313 रन बनाए। टीम की ओर से हर्षित सहाय ने 144 रन की शानदार पारी खेली। विराट बाजपेयी ने नाबाद 52 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्चना देवी ने दो विकेट लिया। जवाब में एंजेल वुमेंस की टीम 40 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। टीम की ओर से बबीता यादव ने 59 रन और निशा वर्मा ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में अरमान यादव और विराट गुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.