हापुड़, अगस्त 14 -- एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार एल्बेंडाजोल की दवा दी गई। बच्चों को कृमि संक्रमण के कारण, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नियमित हाथ धोने, स्वच्छ भोजन और साफ पानी के सेवन के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. हिमानी शर्मा ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता जरूरी है। प्रबंधक सौरभ गुप्ता और निदेशक आयुषी गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने ...