एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रतिनिधियों ने ली शपथ
हापुड़, सितम्बर 11 -- पिलखुवा। एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में छात्र नेतृत्व समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित हेड बॉय कृष्णा राणा और हेड गर्ल दिव्या पाल को शपथ दिलाई गई। गांधी सदन से चिराग शिशोदिया व इकरा, टैगोर सदन से मोहसिन अली व सृष्टि राणा, नेहरू सदन से संदीप व अक्षरा और शास्त्री सदन से अभिषेक सिंह व मोनिका गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई। स्कूल कैप्टन के रूप में अभिषेक सिंह व सृष्टि राणा का चयन हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. हिमानी शर्मा, प्रबंधक सौरभ गुप्ता और निदेशिका आयुषी गुप्ता ने छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.