हापुड़, मई 1 -- एंजेल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सेइको काई कराटे इंटरनेशनल इंडिया द्वारा आयोजित कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। येलो ग्रीन बेल्ट हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सभी विजेता विद्यार्थियों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. हिमानी शर्मा ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। प्रबंधक सौरभ गुप्ता ने इसे गर्व का क्षण बताया, वहीं निदेशक आयुषी गुप्ता ने विद्यार्थियों की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए सभी को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...