लखनऊ, जनवरी 31 -- - सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से निकाले 5.95 लाख रुपए लखनऊ, संवाददाता। साइबर ठगों ने दो अलग-अलग लोगों से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कुल 93.54 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना, लखनऊ ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोमती नगर के विराटखंड निवासी विशाल ओझा के मुताबिक वह काफी समय से शेयर ट्रेडिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए 26 अक्टूबर 2025 को उनकी पहचान यशवंत से हुई। यशवंत ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश कर बीस प्रतिशत मुनाफा कमाने का लालच दिया। कुछ समय ट्रेडिंग कराने के बाद मुनाफा होने के बजाय विशाल के 14.50 लाख रुपए डूब गए। कुछ समय बाद 11 नवंबर की रात आठ बजे विशाल के पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को एंजल वन कंपनी के सीईओ अंबरीश की पर्सनल सेक्रेटरी सानिका गोखले बताया। उस...