कौशाम्बी, जनवरी 19 -- नगर पालिका परिषद मंझनपुर के कटरा नगर मोहल्ला निवासी वसी उल्ला ने बताया कि उसकी स्थानीय कस्बे में जमीन है। इसमें करीब दो साल पहले सुरक्षा की दृष्टि से लोहे के एंगल गाड़ दिए गए थे। रविवार को मंसूर नगर निवासी सगे भाई सुल्तान व गुफरान ने एंगल उखाड़ दिया। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.