आगरा, जून 24 -- छत्ता पुलिस ने पैनासोनिक लाइफ सोल्यूशन इंडिया प्रा.लि. की टीम के साथ मिलकर एंकर ब्रांड के नाम से बेचे जा रहे नकली इलेक्ट्रिकल उत्पाद जब्त किए हैं। कंपनी के कर्मचारी सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने उज्ज्वल अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बेलनगंज स्थित अग्रवाल इलेक्ट्रिकल्स पर नकली एंकर उत्पादों की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद उन्होंने थाना छत्ता पुलिस को अवगत कराया। पुलिस टीम के साथ दुकान पर पहुंचकर की गई जांच में दुकान संचालक से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान कथित नकली इलेक्ट्रिक सामान बरामद हुआ। माल को सील कर कब्जे में लिया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने असली और नकली उत्पादों के नमूने अलग-अलग सील कराए, ताकि आगे की जांच में उनका परीक्षण कराया जा सके। इस दौरान दुका...