गुड़गांव, सितम्बर 30 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के टेंडर को हरियाणा सरकार ने बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। उम्मीद है कि अगले सप्ताह में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) इस टेंडर को जारी कर देगा। दूसरे चरण की मेट्रो परियोजना के निर्माण में करीब 1662 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मेट्रो के दूसरे चरण के तहत सेक्टर-नौ से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित डीएलएफ साइबर सिटी तक करीब 15.3 किमी लंबा मेट्रो मार्ग तैयार होना है। इसमें सेक्टर-सात, सेक्टर-चार, सेक्टर-पांच, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, सेक्टर-तीन, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, सेक्टर-21, उद्योग विहार फेज-एक और डीएलएफ साइबर सिटी में मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इस मेट्रो मार्ग में खास बात यह रहेगी कि जीएमआरएल की तरफ...