कटिहार, फरवरी 8 -- कटिहार निज संवाददाता मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल ट्रस्ट ऋषि भवन कटिहार के ट्रस्टी लालचंद शर्मा की 90 वर्षीय धर्मपरायण माता के निधन की खबर सुनकर अंतिम दर्शनार्थ लोग उनके घर पर पहुंचे। पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, विमल सिंह बेगानी,अध्यक्ष नरोत्तम जोशी, सचिव दिनेश शर्मा, पंकज शर्मा, डॉक्टर सत्यदेव शर्मा, बालचंद शर्मा, कुमार गौरव, विजय दधीचि, नरेश शर्मा आदि ने दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शव यात्रा 8 फरवरी को सुबह 10 बजे मनिहारी के लिए रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...