देहरादून, मार्च 25 -- रुड़की। रुड़की के सुभाषगंज स्थित बीटी गंज आर्य समाज में ऋषि बौद्धोत्सव वेद कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती ने ईश्वर को सर्वोच्च और सर्वव्यापी बताते हुए आध्यात्मिक ज्ञान दिया। भजन उपदेशिका विदुषी सविता आर्य ने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा से पूर्व पुरोहित निरंजन देव ने यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें अक्षय शर्मा परिवार सहित यजमान रहे। आर्य समाज के प्रधान उदयवीर ने बताया कि कथा 29 मार्च तक आर्य उपवन में चलेगी। इस दौरान कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.