शामली, फरवरी 12 -- आर्यसमाज मंदिर शामली द्वारा आयोजित ऋषि बोध उत्सव के चतुर्थ दिवस पर बुधवार को गौशाला रोड स्थित आर्य समाज के मंत्री नितिन वर्मा के आवास पर वैदिक भजन एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ के साथ हुआ, जिसे यज्ञ के ब्रह्मा पुरोहित सुदेशपाल आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। कार्यक्रम में आर्य जगत के भजन सम्राट कुलदीप आर्य ने अपने प्रवचन में वेदों की वैज्ञानिकता, मानव जीवन में संस्कारों के महत्व तथा नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वेद केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्गदर्शन करने वाले ज्ञान-स्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपराओं को अपनाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर संरक्षक रघुवीर सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.