रिषिकेष, अप्रैल 8 -- ऋषिकेश में बुधवार को तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी। दोपहर बाद कलश यात्रा ऋषिकेश से मुनिकीरेती के लिए रवाना हुई। मुनिकीरेती में रात्रि विश्राम करने के बाद यात्रा गुरुवार को श्रीनगर के लिए रवाना होगी। श्रीबदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा मंगलवार देर शाम नरेंद्र नगर राज दरबार से निकलकर रात्रि विश्राम के लिए ऋषिकेश के रेलवे मार्ग स्थित बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की चेला चेता राम धर्मशाला में पहुंची थी। जहां बुधवार सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं ने गाडू घड़ा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान बदरी विशाल का गुणगान किया। शाम को तेल कलश यात्रा चेला चेतराम धर्मशाला से शुरू हुई। रेलवे रोड, लक्ष्मणझूला रोड होते हुए यात्रा मुनिकीरेती स्थित शत्रुघन मंदिर पहुंची। यहां शाम को पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.