ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन किया जाए
रिषिकेष, मई 26 -- ऋषिकेश, संवाददाता। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन नहीं होने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई। कहा कि इससे क्षेत्र के व्यापार में असर पड़ रहा है। उन्होंने डीआरएम मुरादाबाद से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन किए जाने की मांग की है। मंगलवार को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन अधीक्षक के जरिए डीआरएम मुरादाबाद को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश रेलवे स्टेशन एक ऐतिहासिक एवं 100 वर्ष से अधिक पुराना रेलवे स्टेशन है, लेकिन वर्तमान समय में यहां केवल पैसेंजर ट्रेनों का ही संचालन हो रहा है जबकि अधिकांश महत्वपूर्ण ट्रेनों को योग नगरी रेलवे स्टेशन से संचालित किया जा रहा है, जो शहर से काफी दूर स्थित है। विवेक तिवारी, अध्यक्ष राकेश सिंह, ललितमोहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.