ऋषिकेश में 50 हजार की रिश्वत लेते जेई ट्रैप
देहरादून, मई 21 -- उत्तराखंड विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अभियान में गुरुवार एक और कार्रवाई की। टीम ने ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में तैनात जल विद्युत निगम लिमिटेड के जूनियर इंजीनियर (जेई) फैसल खान को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई एक ठेकेदार से टेंडर के भुगतान के बदले कमीशन की मांग कर रहा था। विजिलेंस के अनुसार एक स्थानीय ठेकेदार ने सरकारी विभाग के माध्यम से पशुलोक बैराज ऋषिकेश में काम का टेंडर डाला था। काम पूरा होने के बाद जब भुगतान की बारी आई तो वहां तैनात जेई फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कटोरतल, काशीपुर ने पेमेंट जारी करने की एवज में घूस की मांग शुरू कर दी। परेशान होकर ठेकेदार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी टोल-फ्री नंबर 1064 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.