रिषिकेष, मई 28 -- बीते कुछ दिनों से तेवर दिखा रही गर्मी का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा, जिसके चलते सुबह से देर शाम तक लू ने खूब झुलसाया। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। हालात यह रहे कि दोपहर के समय प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। गंगाघाटी के सुहावने रहने वाले क्षेत्रों में भी तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग बेहाल दिखाई दिये। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तापमान में तेजी से इजाफा होता गया। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं रहा। दोपहर को लोग जरूरी काम न होने पर घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। पार्क और सार्वजनिक स्थान भी खाली दिखे। छुट्टी के चलते गुरुवार को बड़ी संख्या में पर्यटक भी गंगाघाटी पहु...