रिषिकेष, फरवरी 23 -- श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के छात्रों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को सोमवार को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने कहा कि ऋषिकेश नगर में सिटी बसों की बेहद जरूरत है। क्योंकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को यातायात में परेशानियों का सामना करन पड़ता है। सीजन के समय विक्रम चालक स्थानीय सवारियों को नहीं बैठाते है और मनमाना किराया भी मांगते हैं। कई बार तो छात्रों के एक्जाम भी छूट जाते हैं। ऐसे में सिटी बस का होना जरूरी है, ताकि स्थानीय सवारियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। मौके पर पूर्व विवि प्रतिनिधि प्रत्याशी नित्यानंद रॉय, अभिषेक भारती, शेर सिंह ठाकुर, विवेक आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...