देहरादून, अगस्त 31 -- ऋषिकेश। मुनिकी रेती थाना क्षेत्र में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर व्यासी के पास मालाकुंठी में सोमवार सुबह 7:30 बजे हादसा हुआ है। ऋषभ सेमवाल 22 वर्ष और उसकी बहन रक्षा सेमवाल 24 वर्ष पुत्री राकेश सेमवाल निवासी श्रीनगर, सुहानी 20 वर्ष पुत्री कमल सिंह निवासी रानीहाट, कीर्ति नगर, टिहरी व ईशानी गौड़ उम्र 20 वर्ष उत्तरी संजीव निवासी विकासनगर कार से कीर्तिनगर जा रहे थे। विपरीत दिशा में आ रहे खाली डंपर से माल कुंठी में आमने-सामने की भिड़ंत हुई, जिसमें ऋषभ और उसकी बहन रक्षा की मौत हो गई है। जबकि दो घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ हाईवे पर डंपर-कार की भीषण टक्कर में भाई-बहन की मौत, कार काटकर निकाले शव रक्षा कीर्तिनगर के अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात बताई जा रही हैं। उनके पिता राकेश सेमवाल ...