ऋषिकेश, अगस्त 18 -- ऋषिकेश में भारी बारिश के बीच टूटी लाइन के कारण सड़क पर दौड़ रहे करंट से मां और तीन साल की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ऊर्जा निगम के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला के पति की तहरीर में अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता पर लापरवाही का आरोप लगाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। विभाग ने साथ ही जांच भी तेज कर दी है। उधर, ऊर्जा निगम के निदेशक एमआर आर्य ने मुख्य अभियंता महेश जोशी की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। प्रारंभिक जांच के बाद अधीक्षण अभियंता राहुल जैन ने अवर अभियंता शंभू प्रसाद बहुगुणा को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की शाम उनकी 32 वर्षीय पत्नी सुमन तीन वर्षीय बेटी सृष्टि को लेकर जा ...