ऋषिकेश में मौसम का फिर बदला मिजाज
रिषिकेष, मार्च 19 -- ऋषिकेश में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही का सिलसिला चला। शाम के समय आसमान में काले बादल छाने के साथ तेज हवा के बीच कुछ रिमझिम फुहार भी बरसी, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। क्षेत्र में बारिश के आसार बने हुए हैं। गुरुवार को तापमान अधिकतम 27 और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को दोपहर दो बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में छाए बादल और शाम को हुई रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। मौसम परिवर्तन होने से लोगों को गरमी से निजात मिली। गंगा घाट और तटों पर पर्यटक और स्थानीय लोगों की चहलकदमी दिखी। सुबह से ही आसमान में कभी धूप और कभी बादल छाए रहे। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम चार बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। सवा चार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.