ऋषिकेश में भी तीन महीने का एडवांस राशन
रिषिकेष, जुलाई 1 -- पूर्ति विभाग ऋषिकेश में भी विभिन्न योजनाओं के राशन कार्ड धारकों को तीन महीने का एडवांस राशन देगा। इसमें गेंहू, चावल और नमक का वितरण किया जाएगा। यह सुविधा मिलने से पात्रों को अब बार-बार राशन विक्रेताओं की दुकान के चक्कर नहीं काटने होंगे। शहर व आसपास क्षेत्र में 133 सरकारी राशन विक्रेताओं की दुकानें हैं, जिनमें राज्य खाद्य योजना के 17,712, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 26,297 और अंतोत्यदय के 821 कार्ड धारक हैं, जिनकी कुल संख्या 44,830 है। दुकानों को राज्य खाद्य योजना के लिए प्रतिमाह 885.60 कुंतल गेंहू, 442.80 कुंतल चावल आवंटित किया जाता है। राष्ट्रीय खाद्य योजना में यह आवंटन गेंहू 2077.764 कुंतल, चावल 33900.36 कुंतल है। जबकि, अंत्योत्यदय के लिए आवंटन 112.47 कुंतल गेंहू और 178.15 कुंतल चावल है। तीन महीने का एडवांस राशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.