ऋषिकेश में बरसी रिमझिम फुहारें, गर्मी से मिली राहत
रिषिकेष, मई 12 -- ऋषिकेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। मंगलवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। जिससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देखा जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम सुहावना बना रहा। करीब सात बजे आसमान में काले बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। बीस मिनट तक बारिश होने के बाद सुबह दस बजे तक बादलों की आवाजाही का सिलसिला चला। इसके बाद आसमान से बादल छंटने के साथ धूप निकल आई। यह भी पढ़ें- आज से 2 दिन चारधाम यात्रा पर 'अलर्ट'; तेज बारिश और अंधड़ की चेतावनी, IMD मौसम अपडेट तेज धूप न निकलने और बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को दिनभर बाजार में चहल-पहल दिखी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.