देहरादून, जून 8 -- ऋषिकेश। भट्टोवाला में दो स्थानीय लोगों पर फायरिंग के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह पुलिस ने इस घटनाक्रम की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बाइपास रोड वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो नकाबपोशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बेरिकेट को टक्कर मारते हुए भागने लगे। पीछा करते हुए पुलिस ने किसी तरह रोका, तो वह बाइपास रोड किनारे जंगल में घुस गए। पुलिस पर उन्होंने फायरिंग की, तो जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में पता चला कि भट्टोवाला मनीष व्यास और जसपाल रावत को गोली मारने में यही दोनों आरोपी शामिल थे। यह भी पढ़ें- फायरिंग प्रकरण: आरोपियों की तलाश में दिल्ली पहुंची टीम बदमाश आमिर निवासी ग्राम पंडोर, थाना नानपुर,...