देहरादून, मार्च 28 -- ऋषिकेश। ऋषिकेश की आईडीपीएल चौकी स्थित क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की। शुक्रवार रात को छापेमारी में पुलिस ने नेपाली थीम पर शुरू हुए कसीनो को पकड़ा। मौके पर करीब 20 हजार कॉइन, नकदी, 6 बोतल शराब, 20 रुपए के नकली नोट और ताश की गड्डी मिली हैं। 10 महिला डांसरों समेत 35 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली समेत लोकल और जनप्रतिनिधि भी शामिल होने की जानकारी मिली है।पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू की है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीओ नीरज सेमवाल के नेतृत्व में होटल पर अचानक छापेमारी की। पुलिस को देखते ही होटल में अवैध रूप से कसीनो खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की घेराबंदी ने उन्हें भागने नहीं दिया। 27 मार्च ...