देहरादून, अप्रैल 9 -- ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में 18 अप्रैल को सबसे पहले निजी परिवहन कंपनी जीएमसीसी की यूके07पीए 8282 बस तीर्थ यात्रियों को धामों के दर्शन के लिए ऋषिकेश से लेकर जाएगी। गुरुवार को यात्रा बस अड्डे के नजदीक एक होटल में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से 1875 बसों की लॉटरी निकाली जा रही है। दूसरे नंबर पर जीएमओयू की यूके07पीए 0712 और तीसरी बस टीजीएमओ यूके14पीए 0813 की जाएगी। समिति में कुल दस निजी परिवहन कंपनियां शामिल हैं। लॉटरी में समिति अध्यक्ष भास्कर आनंद भारद्वाज, मनोज ध्यानी, जितेंद्र सिंह नेगी, भूपाल सिंह, नवीन रमोला, संजय शास्त्री आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...