अमरोहा, मई 25 -- नौगावां सादात। ऋषिकेश में गंगा में डूबे बीटेक छात्र मोहम्मद कैफ का चौथे दिन शव बरामद हो गया, वहीं मैकेनिकल इंजीनियर फैजान की तलाश में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम तक शव घर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मां-बहन का रोते बिलखते बुरा हाल है। गौरतलब है कि कस्बे के मोहल्ला शाह फरीद (अटारी वाला) निवासी अली अब्बास का 24 वर्षीय बेटा फैजान अली (मैकेनिकल इंजीनियर) तथा मोहल्ले के ही रहने वाले नसीम हैदर का 22 वर्षीय बेटा मोहम्मद कैफ (बीटेक छात्र) गुरुवार को कस्बा निवासी दोस्त जीशान व मोहम्मद के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से बिजनौर जिले के नजीबाबाद में जोगी रम्पुरा स्थित शिया धर्मस्थल गए थे। यह भी पढ़ें- गंगा में नहात...