ऋषिकेश, मई 19 -- ऋषिकेश के योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास खांड गांव क्षेत्र में बुधवार देर रात उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतर गए। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन यार्ड क्षेत्र से गुजर रही थी। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। गुरुवार सुबह से ही ट्रैक बहाली और डिब्बों को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया। दुर्घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। यह भी पढ़ें- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नया काम, यात्री रंगों से कर सकेंगे सही रास्ते की पहचानहादसे की वजह की हो रही जांच प्रारंभिक जांच में ट्रेन के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्...