देहरादून, जून 5 -- ऋषिकेश। नदियों के प्राकृतिक स्वरूप को बरकरार रखने के लिए नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान को लेकर नमामि गंगे के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। दून मार्ग स्थित होटल में चली बैठक में परियोजना के कार्यकारी निदेशक शामिल हुए। उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र के लिए तैयार मसौदा नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष रखा। आवश्यक सुझाव और संशोधन के बाद प्लान के नामित नोडल अधिकारी नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने इस पर सहमति प्रदान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...