देहरादून, अप्रैल 6 -- ऋषिकेश। अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में चारधाम यात्रा के दौरान अतिक्रमण से होने वाली दिक्कतों पर खास ध्यान दिया गया। इस दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए सवारी वाहन यूनियन के सदस्यों को भी बैठक में बुलाया गया। व्यापारियों को सड़क पर नालियों से पीछे ही सामान रखने की शिकायत दी गई। वाहन चालकों को भी अनावश्यक मार्गों पर वाहन खड़ा नहीं करने के लिए कहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...