देहरादून, जून 3 -- ऋषिकेश। दो दिवसीय अखिल भारतीय महापौर परिषद सम्मेलन के उद्धाटन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए। मुख्यमंत्री का स्वागत गुलाब भेंट कर किया गया। बुधवार को नटराज होटल में आयोजित कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी परियोजना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नगर निकायों के सामने आने वाली वित्तीय चुनौतियों पर देश के शीर्ष प्रतिनिधि मंथन करेंगे। तीन सत्र में चलने वाले इस सम्मेलन में लगभग 60 महापौर शामिल हुए हैं। इस सम्मेलन की अध्यक्षता परिषद की अध्यक्ष एवं करनाल (हरियाणा) की महापौर रेणु बाला गुप्ता करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...